कांग्रेस ने रविशंकर प्रसाद के आरोपों पर सवाल उठाए: क्या छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री की जांच कराएगी?
रायपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और पीसीसी संचार अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि क्या भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके मंत्री मंडल में लगे आरोपों की जांच मोदी सरकार से करवाएंगे ?
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद आये थे, वे एक बार फिर झूठ परोस गये. जिन रविशंकर की आजकल भाजपा में कोई नहीं सुन रहा है. वे छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ सुनाने आये थे. रविशंकर मुद्दाविहीन भाजपा के प्रलापों को आगे बढ़ा गये. कांग्रेस ने रविशंकर प्रसाद और भाजपा से 9 सवाल कर जवाब मांगा है.
- रमन सिंह के और उनके मंत्रियों के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप है रविशंकर प्रसाद? बतायें 36000 करोड़ के नान घोटाले और 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर घोटाले पर मोदी सरकार जांच क्यों नहीं करवाती?
- अडानी के घोटालों पर क्यों मौन है? देश आज भी जानना चाहती है अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे है?
- भाजपाई खुद को सनातनी बताते हैं तो बतायें 15 सालों में माता कौशल्या के मंदिर और राम वन गमन पथ को उपेक्षित क्यों रखा? राम वन गमन पथ को क्यों नहीं बनाया?
- महादेव एप्प पर केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं लगाती? महादेव एप पर कार्रवाई करने गई छत्तीसगढ़ सरकार को योगी सरकार ने मुकदमा क्यों दर्ज किया? आरोपियों को क्यों बचाया? महादेव एप पर कार्रवाई तो अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है.
- भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता जो एक राज्य में महत्वपूर्ण पद पर है, जो छत्तीसगढ़ से आते है. उनका महादेव एप्प के सरगना और उसके सहयोगी से क्या संबंध है?
- 7 लाख प्रधानमंत्री आवास को मोदी सरकार ने क्यों रोका था? जिसके कारण भूपेश सरकार को ग्रामीण आवास योजना शुरू करना पड़ा और आवासहीनों के खाते में पहला किश्त भी डाल दिया.
- भाजपा बतायें वह जातीय जनगणना के पक्ष में है या खिलाफ में? भाजपा देश की जनगणना क्यों नहीं करवा रही है?
- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से चावल लेने का कोटा क्यों घटाया? 86 लाख की एमओयू करके उसे 61 लाख क्यों किया?
- भाजपा ने राजभवन में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को रोकने का षड़यंत्र किया जिसमें एसटी को 32 प्रतिशत, एससी को 13 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया गया.
एआईसीसी संचार विभाग की कोआडिनेटर राधिका खेरा ने कहा कि आज रविशंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ पधारे है उनका स्वागत है. पितृपक्ष अभी चल रहा है, हार सामने देख कर उनको उनके पूर्वज दिखाई दे रहे है और जोगी जी बहुत याद आ रहे है जो उनके बी टीम के मुखिया थे. बड़ी याद आ रही है उनको. 3 दिसंबर को उनका काल आता हुआ दिखाई दे रहा है. वो जोगी जी याद आ रहे जब रमन सिंह को 20 साल पहले सरकार मिली थी विरासत में कांग्रेस में. नक्सलवाद दक्षिण बस्तर के 2 ब्लॉक तक सीमित था. 15 साल में रमन सिंह के कुशासन में नक्सलवाद 14 जिलों में फैला दिया. किसी भी प्रदेश के मुखिया के लिये बड़ी शर्म की बात है कि उनका खुद का गृह क्षेत्र और जहां से वो चुनाव लड़ते है वो नक्सल क्षेत्र से घिर गये. बात करते है कि यहां पर आतंक चल रहा है. जो उनको विरासत में मिला उनको वो संभाल नहीं पाये. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के हवाले कर दिया. उनको सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं.
ये बार-बार सनातन की बात करते है. पीएम मोदी ने कहा था मां गंगा ने बुलाया है. उसी मां गंगा में टैक्स लगा दिया. रविशंकर ने कुछ महीनों पहले कहा था कि मोदी ने यूक्रेन और रूस युद्ध विराम करा दिया. पहले अपना घर संभाल लें. छत्तीसगढ़ बहुत मजबूत हाथों में है. कांग्रेस के हाथों में है. दोबारा छत्तीसगढ़ की जनता हमें सेवा करने का मौका देगी.