"छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें 30 प्रत्याशियों के नाम"
रायपुर: लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है. पहले चरण की 19 सीटों के साथ अन्य 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो गई है. जारी सूची के मुताबिक 6 नए चेहरों को मौका दिया गया है और 7 विधायकों की टिकट कटी है. वहीं जगदलपुर सीट के लिए नाम अभी नहीं आया है.
रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को मौदान में उतारा है.
मंत्री गुरुरुद्र की सीट बदली है. दंतेवाड़ा देवती कर्मा के बदले उनके पुत्र छबिंद्र कर्मा, पंडरिया से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, खुज्जी में छन्नी साहू की जगह भोला राम साहू, अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई की टिकट काटी गई है. वहीं चित्रकोट से विधायक राजमन बेंजाम की जगह सांसद दीपक बैज को टिकट दी गई है.