"कांकेर विधानसभा चुनाव: अरविंद नेताम की पार्टी ने भानुप्रतापपुर सीट पर अकबर राम कोर्राम को उतारा, चुनावी प्रतिस्पर्धा में बढ़ गई होड़"
कांकेर विधानसभा के भानुप्रतापपुर सीट से पिछले उपचुनाव में सर्व आदिवासी समाज से प्रत्याशी रहे अकबर राम कोर्राम को अरविंद नेताम की पार्टी हमर राज ने उतार कर भूचाल ला दिया है पिछले उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रहे अकबर राम कोर्राम पूर्व प्रशासनिक अधिकारी है और आदिवासी समाज मे अच्छी पकड़ है,अकबर राम के चुनावी समर में उतरने से भानुप्रतापपुर की लड़ाई अब त्रिशंकु हो गई है वैसे देखा जाये तो पिछले चुनाव में अकबर ने कांग्रेस के वोट को ज्यादा प्रभावित किया था,
कांग्रेस कांकेर के तीनों विधानसभा में भानुप्रतापपुर को ही सबसे ज्यादा आसान मान रही थी अब उसमें भी पेंच फसता दिख रहा है। दो सीटिंग विधायको का टिकिट काटकर केवल भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी को टिकिट दिया गया था ये मानकर कि श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के साथ क्षेत्र की जनता की सहानुभूति अभी भी होगी और पिछली बार की भांति इस बार भी काँग्रेस की नैया पार हो जायेगी लेकिन अकबर कोर्राम को मैदान में उतार कर अरविंद नेताम ने यंहा बिछे शतरंज की बिसात को बिगाड़ दिया है।