छत्तीसगढ़ / रायपुर

"प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा ने विश्वास जताया और क्षेत्र के विकास को मुख्य लक्ष्य घोषित किया"


रायपुर: रायपुर जिले के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा की पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है उसे विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा राष्ट्रीय स्तर सहित प्रदेश स्तर के नेताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी उनका कहना था कि पिछले 5 साल के कार्यकाल के दौरान 80% से अधिक विकास कार्य किया है सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य हर क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं

यहां की जनता मेरे कार्यकाल से काफी संतुष्ट है आने वाले दिनों में किए गए कार्यों को लेकर और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों और प्रदेश सरकार की विकास कार्यों को लेकर मतदाता के बीच जाएंगे और अपील करेंगे विपक्ष के प्रत्याशी के बारे में कहना था प्रत्याशी बाहरी है यहां की स्थानीय जनता प्रत्याशी को पहचानती नहीं है नमस्ते चौक में हर दिन हम लोगों से रूबरू होने वाले कुलदीप जुनेजा का मानना है कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और समर्थन मिलता रहा है और आने वाले दिनों में भी भरपूर समर्थन मिलेगा इसी विश्वास के साथ एक बार फिर टिकट मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए लोगों से भेंट मुलाकात में श्री कुलदीप जुनेजा व्यस्त थे नवमी के दिन क्षेत्र प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी और कहा कि देवी दुर्गा सभी भक्तों और मतदाताओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें और क्षेत्र का विकास करने के लिए मुझे आशीर्वाद प्रदान करें 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image