"मतदाताओं से अपील: जमीन से जुड़े नेताओं को करें मतदान"
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में धरसीवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा का कहना है की धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में वैसे तो कोई समस्या नहीं है और जो समस्याएं हैं वह सभी सड़क बिजली पानी से जुड़ी हुई है जिन्हें सुलझा लिया जाएगा उनका मानना था कि विधायक चुने जाने पर पहली प्राथमिकता धरसीवा विधानसभा क्षेत्र को धूल धुआ मुक्त धरसीवा का विकास करना होगा उनका कहना था कि उनके विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जो प्रत्याशी हैं वह एक मंची कलाकार हैं और स्टेज से नीचे नहीं उतर पा रहे हैं यहां तक कि उनका राजनीति से भी सीधे कोई जुड़ाव नहीं रहा है छाया वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विकास में काफी काम किए हैं
जिसमें राजीव गांधी भूमिहीन लोगों के लिए फंड की व्यवस्था की महिलाओं को रोजगार दिया और कांग्रेसी एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती है पिछली बार भी चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 13 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था इस बार भी काफी संख्या में महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित छाया वर्मा का कहना है की जमीन से जुड़े राजनेताओं को आम लोग मतदान करें ताकि क्षेत्र का विकास सुनोयोजित तरीके से हो सके राजनीति को समझने वालों को मतदान किया जाए उन्होंने कहा कि उनके समक्ष किसी प्रकार की चुनौती नहीं है क्योंकि वह पहले से राजनीति में है और धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के लिए निरंतर विकास के कार्यों मैं भूमिका निभाती रही है वे मानती है कि जिला पंचायत सदस्य रहने के दौरान भी काफी विकास के काम हुए हैं इसलिए जनता उन्हें बेहतर समझता है और भरपूर समर्थन दे रही है