"20 फीट के रावण पुतले की मांग में बढ़ोतरी, 20000 में बिक्री की उम्मीद"
5000 से लेकर 25000 तक के रावण उपलब्ध
रायपुर: राजधानी में विजयदशमी के पर्व पर रावण दहन परंपरा रही है इस बार महंगाई का असर रावण पुतला पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और 20 फीट का रावण 20000 में बिक्री के लिए तैयार किया गया है वही 5000 से लेकर 25000 तक के रावण के पुतले बाजार में उपलब्ध है और खरीदी आरंभ हो गई है इस बार रावण पुतला बनाने वाले कारीगरों को महंगाई की मार झेलने पड़ रहा है तथा महंगे पुतले होने के कारण बिक्री अधिक नहीं हो पा रही है इससे कारीगर काफी और परेशान है लेकिन उम्मीद जाहिर की है की विजयदशमी के दिन काफी संख्या में रावण के पुतले बिक्री हो जाएगी और विजयदशमी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा रावण पुतला तैयार करने वाली कलाकार रंजीत मरकाम का कहना था कि हर साल 10 से 15 पुतला तैयार किया जाता है और प्रतिवर्ष रावण विभीषण मेघनाथ के के पुतले बनाए जाते हैं और आम लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ इन पुतुलों को लेकर जाते हैं को लेकर जाते हैं और विजयदशमी के दिन दहन किया जाता है
असत्य पर सत्य की जीत के प्रति के पर्व विजयदशमी यानी दशहरा रायपुर शहर के रावण भाटा मैदान वैगन रिपेयर शॉप कॉलोनी शंकर नगर राजेंद्र नगर बीटीआई मैदान इत्यादि स्थानों पर रावण का दहन परंपरागत तरीके से किया जाता है जिसमें काफी लोग शामिल होते हैं इस वर्ष भी इन जगहों पर रावण दहन की तैयारी की गई है परंतु गोल बाजार में बिक्री में रखें रावण की कीमत अधिक होने कर बिक्री की शुरुआत नहीं हो पाई है रंजीत मरकाम ने बताया कि एक सीजन में 50000 से ₹100000 तक की बिक्री की रावण पुतला के जरिए हो जाती है अन्य दिनों में बांस शिल्प के कार्य कर परिवार का भरण पोषण का काम करते हैं एक पुतले को तैयार करने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है केमिकल के साथ कपड़ा आदि का प्रयोग कर तैयार किया जाता है