छत्तीसगढ़ / रायपुर

गौशाला की जमीन पर हड़पने का प्रयास और सदस्य को जान से मारने की धमकी देने का मामला


रायपुर: शहर के गीता नगर स्थित एक गौशाला की जमीन को हड़पने के लिए कतिपय तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है और सदस्यों को धमकाया जा रहा है जबकि उक्त गौशाला का संचालन विधिक रूप से गठित एक समिति के माध्यम से किया जाता है इस गौशाला में रहने वाली गौ माता का देखरेख की जाती है सेवा की जाती है इसके अलावा अन्य कोई आर्थिक लाभ लेने का उद्देश्य नहीं रखा गया है लेकिन कतिपय तत्वों का आरोप है की सरकारी जमीन पर कब्जा बनाए रखने के लिए गौशाला का संचालन किया जा रहा है इस संबंध में तत्वों के द्वारा निगम प्रबंधन और कलेक्टर को शिकायत दी गई है

जिसमें दोनों विभाग की टीम मौके पर जाकर परीक्षण की है और गौशाला का संचालन को सही पाया है किसी प्रकार की वैधानिक स्थिति से इनकार किया है वही तत्वों का यह भी आरोप है की जमीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की है जबकि ऐसी कोई स्थिति किसी सरकारी प्रबंधन ने जांच में नहीं पाई है

उल्लेखनीय है कि सत्य सनातन गौ सेवा समिति ने समिति में सुरक्षित पांच गौ माता को देखरेख के लिए और उचित संरक्षण और संवर्धन के लिए मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित से अनुबंध कर सोप था इस अनुबंध के अनुसार गौ माता की केवल सेवा की जानी है इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया और मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित ने अनुबंध की शर्तों का पालन करते हुए गौ माता की सेवा कर रही है

लेकिन पिछले दिनों कतिपय तत्वों ने जमीन को पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया और जमीन हड़पने के लिए नगर पालिका निगम रायपुर और जिला कलेक्टर में शिकायत दी इसके बाद नगर पालिका निगम और जिला कलेक्टर की टीम मौके पर पहुंची थी और छानबीन की थी जिसमें दोनों ही टीमों ने गौशाला के संचालक को उचित पाया है और मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के गौशाला संचालन में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई है यहां तक की तत्वों के द्वारा गौशाला के सदस्यों को परेशान करने के लिए पिछले दिनों गौशाला में प्रवेश कर एक सदस्य को धमकाया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है

जिसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई गई है और छानबीन चल रही है इस मामले में चर्चा करते हुए मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित की अध्यक्ष रेनू पाल ने स्पष्ट किया है कि गौशाला का संचालन सत्य सनातन गौ सेवा समिति से प्राप्त गोधन के रूप में की जा रही है इसका अन्य कोई पक्ष नहीं है यहां तक की उक्त गौशाला में वर्मी कंपोस्ट बनाया जाता है इससे कई बेरोजगार युवक और महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है ऐसे में अवांछनीय पर तत्वों का प्रयास अवांछिनी है गीता नगर के लोगों ने भी गौशाला के संचालन का समर्थन किया है विरोध जैसी कोई बातें नहीं है 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image