"छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा युवा मतदाताओं के लिए मैराथन का आयोजन: मतदान में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने की पहल"
रायपुर: विधानसभा चुनाव में प्रथम बार वोट देने वाले लोगों की संख्या लगभग 18 लाख है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि युवा मतदाता देश का भविष्य है। इन युवा मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने और प्रेरित करने के लिये कांग्रेस पार्टी एक मैराथन का आयोजन करने जा रही है। मैराथन में 18 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। मैराथन के माध्यम से युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित होंगे, एक- दूसरे से जुड़े सकेंगे और अपने मताधिकार के बारे में जागरूक हो सकेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक और क्यूआर कोड के जरिये किया जा सकता है और ऑफलाइन फॅार्म के जरिये भी किया जा सकता है। मैराथन तेलीबांधा तालाब से सुबह 7 बजे चालू होगा और घड़ी चौक होते हुये गांधी मैदान तक जायेगी। इस मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कन्हैया कुमार और छत्तीसगढ़ के स्पोर्ट्स इंफ्लूएंसर शामिल होंगे। मैराथन में प्रथम 100 विजेताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष मुलाकात करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ,प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव, अंकित बागबाहरा उपस्थित थे।