"जेपी नड्डा का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठकें और जनसभाएँ"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. नड्डा आज शाम को रायपुर पहुंचेंगे. जहां रात 8 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे.
इसके बाद 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में जिला रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. यहां से सुबह 11 बजे अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे. डोंगरगढ़ के ठेलकाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 2 बजे पंडरिया के लिए रवाना होंगे. जहां जनसभा को संबोधित करेंगे.
इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 5:30 बजे मालखरौदा से वापस रायपुर लौटेंगे जेपी नड्डा.