सत्य सनातन गोधन समिति में शरद महोत्सव का आयोजन
रायपुर: शहर के गीता नगर स्थित सत्य सनातन गोधन समिति मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के संयुक्त तत्वाधान में आज शरद महोत्सव का आयोजन हुआ इस आयोजन में गोधन महा आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ का संगीतमय प्रस्तुति के कार्यक्रम हुए इस अवसर पर गौ माता की महा आरती में काफी संख्या में गौ सेवक एवं समिति के पदाधिकारी सम्मिलित हुए आपको बता दें कि मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित एवं सत्य सनातन गोधन समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष शरद महोत्सव का आयोजन होता है इस मौके पर मेघा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित की अध्यक्ष रेनू पाल ने बताया कि यहां पर निरंतर गोधन की सेवा की जा रही है और सेवा के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर के सभी साधकसेवा प्रदान करते हैं जो एक बड़ा लक्ष्य है