छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रायपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन"

 

रायपुर : सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लोह पुरुष जी की जयंती मनाते हुवे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जो 31 अक्टूबर को सुबह 8.00 बजे सेकरसा स्टेडियम से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक आयोजित की गई थी जिसमे रायपुर मंडल के अधिकारीगण, खिलाड़ी,आरपीएफ सहित कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया ।

रायपुर रेल मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पी पी यार्ड कार्यालय में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री आलोक कुमार की उपस्थिति में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । महाप्रबंधक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई, जिसमें सभी को एकजुट रहने एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए दृढ़ संकल्पित किया गया इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आर के साहू ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई, जिसमें सभी को एकजुट रहने एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए दृढ़ संकल्पित किया गया मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image