छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर: 1400 एमएम व्यास की एचएस रा वाटर पाईप लाईन के लीकेज की मरम्मत के लिए 6 मार्च को 14 घंटे का शटडाउन

 

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटेकवेल के अंतर्गत 1400 एमएम व्यास की एचएस रा वाटर पाईप लाईन के लीकेज की मरम्मत के आवश्यक कार्य हेतु दिनांक 6 मार्च 2024 बुधवार को 14 घंटे का शटडाउन लिया जाना है।

उक्त मरम्मत कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियां भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी डी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, एवं देवेन्द्र नगर नया उक्त सम्बंधित क्षेत्रों के 30 जलागारों से दिनांक 6 मार्च 2024 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा। दिनांक 7 मार्च 2024 को सुबह जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image