छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में योग अध्यात्म विषय पर व्याख्यान का आयोजन


पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अंतर्गत आज दिनांक 4/03/2024 दिन सोमवार को स्वामी विवेकानंद स्मृति तुलनात्मक धर्म ,दर्शन एवं योग अध्ययनशाला में हिमाचल प्रदेश से आये प्रोफेसर श्री सत्य प्रकाश पाठक जी का योग आध्यात्म सम्बन्धी महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान का आयोजित किया गया !

प्रो .पाठक जी ने छात्र छात्राओं को यौगिक आसान ,मुद्रा ,आत्म अभिप्रेरणा ,आत्मीय चेतना सम्बन्धी विषय पर प्रेरणात्मक बात रखते हुए अपने जीवन में योग को आत्मीय दिशा देते हुए जागरूकता हेतु प्रेरित किया वही प्रो .राजीव चौधरी जी ने सभी छात्र छात्राओं को स्वयं को पहचानने ,अपने सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्ण ऊर्जा के साथ जीवन के विविध आयामों में संघर्ष से बिना विचलित हुए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया अंत में विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो .जगेलाल गहरे जी ने आये अतिथियों को सम्बोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया !

विभाग में आयोजित व्याख्यान में विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जगेलाल गहरे जी ,विधि विभाग के विभागाध्यक्ष ,छात्र अधिष्ठाता एवं शारीरिक अध्ययन शाला के प्रो . श्री राजीव चौधरी जी ,योग अध्ययन शाला के अतिथि शिक्षक श्री डॉ . महेंद्र कुमार प्रेमी जी ,श्री चितरंजन कुमार साहू जी ,श्रीमती कमला नायक जी सहित एम ए ,पी जी डिप्लोमा के सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही ! 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image