कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त राजीव भवन में जश्न
रायपुर 13 मई कर्नाटक राज्य में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को निर्णायक बढ़त मिल गई है और कॉन्ग्रेस सत्ता में वापसी होने जा रही है वही बीजेपी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में आयुषी का माहौल है पिछले दिनों दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव के अंदर जमकर मेहनत की थी ऐसे में यह अप्रत्याशित रिजल्ट कांग्रेस को फिर जिंदा कर दिया है
बता दें कि कर्नाटक राज्य के चुनाव के लिए 10 मई के दिन मतदान डाले गए थे और आज 13 मई को मतगणना शुरू हुई है दोपहर तक हुई मतगणना में 120 सीट से अधिक सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिल गई है और जो बहुमत के आंकड़े के काफी करीब है वहीं भारतीय जनता पार्टी 68 सीट पर बढ़त में है
लेकिन बहुमत की आंकड़ों से से काफी दूर है और सत्ता से बेदखल होने का खतरा निश्चित हो गया है बता दें कि इस चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के टॉप लीडर्स अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया था फिर भी कर्नाटक में वह सर नहीं दिखाई दिया जिसकी उम्मीद की जा रही थी हालांकि एग्जिट पोल में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन सकती है
इधर कर्नाटक चुनाव का रिजल्ट आने के बाद राजधानी रायपुर में कांग्रेस भवन के अंदर जबरदस्त जीत और जश्न का माहौल है सभापति नगर निगम प्रमोद दुबे संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और कई अन्य नेता जश्न मनाने के लिए राजीव भवन पहुंच गए हैं वह मोहन मरकाम ने जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं कांग्रेस की जीत को महत्वपूर्ण बताया है और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर खुशियां व्यक्त की है .
#election #vote #politics #trump #usa #news #biden #elections #covid #maga #democrat #america #donaldtrump #joebiden #democrats #republican #india #congress #electionday #memes #conservative #democracy #bjp #president #voting #voteblue #bhfyp #republicans #love #liberal