विश्व महिला दिवस: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में आयोजित वूमेन'स साइंटिस्ट राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और इनोवेशन मेला
विश्व महिला दिवस के अवसर पर कल 7 मार्च को वूमेन'स साइंटिस्ट राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस एवं इनोवेशन मेला का आयोजन पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कला भवन में किया गया, जिसमें हमारी महिला शक्ति ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। यहां उन्होंने पीने के पानी को सेहतमंद करने वाले आक्सीजन व मिनरलयुक्त वॉटर ड्रॉप और खाने के तेल को शुध्द और हानिरहित करने वाले नयी खोज कुकिंग ऑइल प्यूरीफायर सिस्टम के बारे में सभी को जानकारी दी साथ ही स्वाद व सेहत से भरपूर आयुर्वेदिक पर्पल चाय भी पिलाई गई, जिसे पसंद किया गया।
इस मौके पर एक्युप्रेशर पद्धति से मेडिसिन फ्री इलाज के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन शक्ति महिला विज्ञान भारती समिति छग ने किया, जिसमें सेंटर फॉर वूमेंस स्टडीज, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ की भागीदारी रही। इस दौरान हमारी महिला शक्ति हमारी प्रोहोलिस्टिक कंपनी की डायरेक्टर प्रीतम मेम, आस्था एक्युप्रेशर एवं वेलनेस सेंटर, महावीर नगर, रायपुर से डॉ. अल्का चांडक, हमारे एसोसिएट सुश्री अचला बरुआ एवं श्रीमती लीना बरुआ ने उपस्थिति रहकर इस इनोवेशन मेला मे सार्थक भूमिका निभाई।