छत्तीसगढ़ / महासमुंद

कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर लंगर

 महासमुंद, । स्थानीय नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने 1 मई को अपना जन्मदिन मनाया। श्री साहू ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि जन्मदिन पर कहीं केक न कााटा जाए, आतिशबाजी पटाखे न चलाएं। ंउन्होंने स्थानीय नेहरू चौक और शास्त्री चौक में आम जनों के लिए लंगर का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर का लाभ उठाया। इस दौरान बड़ी संख्या में युकां जनों ने लंगर में लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने जन्मदिन पर मिले बधाई, शुभ कामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image