जैतखाम विवाद : आगजनी की जांच करने कांग्रेस की समिति बलौदाबाजार रवाना, PCC अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट…
रायपुर |
13-Jun-2024
रायपुर। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़-फोड़ और आगजनी की घटना की जांच करने कांग्रेस की जांच समिति आज घटना स्थल के लिए रवाना हुई. समिति के सदस्य घटना स्थल से लेकर समाज प्रमुखों और प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे.