छत्तीसगढ़ / रायपुर

CG MORNING NEWS : CM साय आज से करेंगे साप्ताहिक जनदर्शन, कांग्रेस की मोइली कमेटी करेगी प्रदेश का दौरा, सचिन पायलट आएंगे रायपुर, भाजपा मतदाताओं का करेगी अभिनंदन… राजधानी में आज…

 रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे. आज से हर गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम होगा. सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आम जनों से सीएम साय मुलाकात करेंगे.


कांग्रेस की मोइली कमेटी करेगी छत्तीसगढ़ का दौरा
कांग्रेस की मोइली कमेटी छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी. समिति 28 जून से एक जुलाई तक छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली आज दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. रायपुर के अलावा बिलासपुर, कांकेर और रायपुर में वीरप्पा मोइली की बैठक होगी.

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. पायलट दोपहर 2.30 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे. दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे. शाम 4 बजे अंबिकापुर में इंदिरा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उसके बाद शाम 5.20 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से रायपुर के लिये रवाना होंगे. रायपुर में ही सचिन पायलट रात्रि विश्राम करेंगे.

भाजपा आज से करेगी मतदाताओं का अभिनंदन
आज से भाजपा मतदाताओं का अभिनंदन करेगी. प्रदेश में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को लेकर भाजपा अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है. प्रदेश की हर विधानसभा सीट में अभिनंदन कार्यक्रम किए जाएंगे. आज से 14 जुलाई तक मतदाताओं का अभिनंदन किया जाएगा.

राजधानी में आज
मंगल कलशयात्रा

श्रीराम कथा समिति समता कॉलोनी द्वारा खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, राधाकृष्ण मंदिर समता कॉलोनी से प्रारंभ भव्य मंगल कलशयात्रा से शाम 4.30 बजे होगा.

राजयोग अनुभूति शिविर

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा निःशुल्क राजयोग शिविर, विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर व चौबे कॉलोनी स्थित सेवाकेन्द्र में प्रतिदिन दो सत्रों सुबह 7 से 8 एवं शाम को 7 से 8 बजे तक होगा.

निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा सतनामी युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण व कॅरियर गाइडेंस की कक्षाएं, न्यू राजेंद्र नगर स्थित अकादमी भवन में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा.

Leave Your Comment

Click to reload image