छत्तीसगढ़ / रायपुर

अब हर गुरुवार जनता से रूबरू होंगे CM विष्णुदेव साय, जनदर्शन के जरिए सुनेंगे लोगों की समस्याएं

  RAIPUR:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब जनता से रूबरू होंगे. मुख्यमंत्री हर गुरुवार को "जनदर्शन" कार्यक्रम में जनता से मिलेंगे. यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे.


सीएम साय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने "जनदर्शन" कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि,  आपकी समस्याओं और आपकी मांगों के उचित और त्वरित निराकरण के लिए कल से मुख्यमंत्री निवास में "जनदर्शन" कार्यक्रम का शुभारंभ करने जा रहा हूँ. जिसमें आपके, जनसरोकार की बातें होंगी व समस्याओं का यथोचित निराकरण होगा

Leave Your Comment

Click to reload image