छत्तीसगढ़ / रायपुर

CM हाउस में समस्या लेकर पहुंचे थे लोग, हुआ ऐसा कि जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्याएं बताने सीएम हाउस में लोगों की भीड़ जुटी. सीएम ने सभी से आत्मीयता से मुलाक़ात की और समस्याएं सुनीं. यहां पहुंचे लोगों का बिलकुल अलग अंदाज में स्वागत किया गया. ऐसा सीएम हाउस में ऐसा स्वागत देख सभी गदगद हो गए. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. गुरुवार को सीएम निवास में यह कार्यक्रम रखा गया था. जिसमें कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. यहां अतिथि देवो भवः की परम्परा निभाई गई और पहुंचे लोगों का द्वार पर फूल मालाओं और तिलक लगाकर स्वागत किया गया. यहां पहुंचे लोगों ने कहा कि जीवनभर नहीं भूलेंगे.

सीएम निवास में ऐसा स्वागत देख लोग ख़ुशी से गदगद हो गए. सीएम ने यहां पहुंचे लोगों से एक -एक कर मुलाकात की. सभी की समस्याएं सुनीं, अफसरों को ज़रूरी निर्देश दिए और निराकरण  भरोसा दिया. 

Leave Your Comment

Click to reload image