छत्तीसगढ़ / रायपुर

सुशासन तिहार जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड : BJP… NEET UG 2026 परीक्षा आज… महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… रायपुर IPL मैचों की आज से मिलेगी टिकट… राजधानी में आज सिंगर परेश पहुजा…

 रायपुर. भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ को मिल रहे अपार जन-समर्थन से कांग्रेसी खेमे में भारी खलबली मच गई है. सुशासन तिहार केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पिछले ढाई साल के पारदर्शी और जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड है. कांग्रेस के नेता अब कुंठा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. पांच साल तक छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने वाले आज सुशासन शब्द से ही घबरा रहे हैं और कांग्रेस को अपना अस्तित्व खतरे में नजर आने लगा है. कांग्रेस के शासन में ‘कुशासन और कमीशनखोरी’ का बोलबाला था, जबकि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आज अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभबिना किसी बाधा के पहुंच रहा है.


नीट (यूजी) 2026 परीक्षा आज
रायपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी का आयोजन 3 मई को किया जाएगा. देशभर के साथ ही रायपुर के 26 केन्द्रों में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला नोडल अधिकारी के अनुसार परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित है. परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. जारी एडवाइजरी में परीक्षा समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तय की गई है. परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. बायोमेट्रिक जांच और एंटी-चीटिंग सिस्टम से सख्त निगरानी होगी. 

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज 
रायपुर. राजधानी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का विरोध किया जाएगा. प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा. इस दौरान विधायक पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे.

narayana
रायपुर IPL मैचों की आज से मिलेगी टिकट
रायपुर. राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है. इसकी टिकट की बुकिंग आज यानी 3 मई से शुरू हो रही है. मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे. 

रायपुर में आज के कार्यक्रम 
राजधानी में आज सिंगर परेशा पहुजा 

रायपुर. एक्टर और सिंगर परेश पाहुजा आज राजधानी रायपुर आने वाले हैं. आंजनेय विश्वविद्यालय में आज वह अपनी परफॉर्मेंस देंगे. परेश ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘तांडव’, ‘कड़क सिंह’, ‘जोगी’ और ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ से पहचान मिली है. एक्टिंग के अलावा, पाहुजा एक सिंगर-सॉन्गराइटर भी हैं. उनके मशहूर गानों में ‘दूरों दूरों’, ‘बोतलां’ और ‘मस्कारा’ शामिल हैं.

चित्रांशोत्सव 2026 का आयोजन आज

रायपुर. श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के अवसर पर प्रदेश स्तरीय चित्रांशोत्सव 2026 का आयोजन रविवार, 3 मई को अटल बिहारी बाजपेयी सभागार मेडिकल कॉलेज, जेल रोड में होगा. यह जानकारी समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व सांसद बृजमोहन अग्रवाल हैं. दोपहर 12:30 बजे से समाज के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत होगी.

वार्षिकोत्सव नादम 2026

संस्थान- नृत्योम नाट्यम इंडियन क्लासिकल, फोक व वेस्टर्न डांस एकेडमी

स्थान- शहीद स्मारक भवन

समय- शाम चार बजे से. 

ध्वजा महोत्सव

संस्थान- श्री कुंथुनाथ जिनालय

स्थान- फाफाडीह स्थित श्री कुंथुनाथ जैन, श्वेतांबर मंदिर

समय- सुबह छह बजे से. 

स्वर्ण जयंती समारोह

संस्थान- आंध्रा एसोसिएशन

स्थान- श्री बालाजी विद्या मंदिर परिसर

समय शाम 6.30 बजे से. 

सामूहिक कन्या विवाह

संस्थान – छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन

स्थान- वाल्मिकी हॉल, वीआईपी रोड चौक

समय- सुबह 10.30 बजे से. 

Leave Your Comment

Click to reload image