छत्तीसगढ़ /

बैंक में जमा कराने के लिए दिए रकम लेकर कर्मी भागा, धोखाधड़ी

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 26 अगस्त। पुरानी बस्ती में ट्रेडिंग फर्म के संचालक से उसके ही कर्मी ने पांच लाख रूपए गबन कर दिया। दिव्यांश ने अपने कर्मचारी को बैंक में जमा कराने के लिए दिए गए 5 लाख रुपए दिए थे। जिसे उसने जमा न कर बिना किसी के जानकारी के अपने पास रख कर अमानम में खयानत कर दिया। मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 316-3 का अपराध दर्ज किया है। साई विला, भाठागांव निवासी दिव्यांश सिंह ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ ट्रेडिंग का काम करता है। उसके कार्यालय में शंकर सोनी, निवासी कालीबाड़ी, नेहरू नगर काम करता था। दिव्यांश ने उसे 21 अगस्त दोपहर 12 बजे शंकर सोनी को 5 लाख रूपए नकद देकर स्कूटी से बैंक ऑफ बड़ौदा, टैगोर नगर शाखा में पैसा जमा करानेभेजा था। लेकिन शंकर बैंक जाने के बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर पता चला कि एक्टिवा रावाभाठा बिजली ऑफिस के पास मैदान में लावारिस हालत में खड़ी मिली। एक्टिवा की चाबी सीट के नीचे डिक्की/स्टोरेज के लॉक में लगी हुई थी। उसमें रखी 5 लाख गायब थे। शंकर सोनी नकद लेकर गाड़ी छोडक़र फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने शंकर सोनी के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image