कृविवि एक और पेपर लीक इस बार पीडीएफ में
|
26 Aug 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मेंपेपर लीक का एक और मामले का दावा किया जा रहा है।
इस मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। अब बीएससी प्रथम वर्ष के फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स विषय का पेपर परीक्षा से पहले लीक होने का दावा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त को सुबह 10 बजे फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा निर्धारित थी। परीक्षा शुरू होने से करीब 6 घंटे पहले सुबह 4 बजे पेपर लीक हो गया था। सबसे गंभीर तथ्य यह है कि परीक्षा में पूछे गए 100 प्रतिशत प्रश्न कथित तौर पर पहले ही लीक हुए पेपर से समान थे। इस, बार इंपोर्टेंट क्वेश्चन के नाम से पीडीएफ वायरल की गई।पीडीएफ में शामिल सवाल, 19 तारीख को क्वेश्चन पेपर में भी हूबहू रहे। उसके बाद फिर से बवाल मच गया है। इससे पेपर की गोपनीयता और परीक्षा संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल पेपर लीक के इस दावे की आधिकारिक पुष्टि और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। दूसरी ओर सीएम साय ने आज फिर कहा कि पेपर लीक कांड की जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।