छत्तीसगढ़ /

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीडि़तों से मिले डॉ. चरणदास महंत

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बस्तर प्रवास के दौरान इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जगदलपुर के अवंती कॉलोनी अटल आवास क्षेत्र में इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। डोंगाघाट, कुदाल गांव में लोगों के बीच पहुंचकर उनके क्षतिग्रस्त मकानों और नुकसान का जायजा लिया और उनका दर्द साझा किया। उन्होंने कहा- इस कठिन समय में हम पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित भाइयों-बहनों के साथ खड़े हैं। प्रशासन को पर्याप्त राहत स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image