बाजार चौक में लहराया हथियार, गिरफ्तार
|
10 Oct 2026
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। बाजार चौक में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने धारदार फरसानुमा चाकू जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थानांतर्गत 8 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोमनी बाजार चौक में एक व्यक्ति अपने पास धारदार हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आरोपी विकास भारती 26 वर्ष निवासी ग्राम सोमनी के कब्जे से एक धारदार फरसानुमा चाकू जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।