आगामी दिनों में छग में छाए रहेंगे बादल: भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना
मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अब तापमान में गिरावट और वातावरण में बदलाव होगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून की आगमन के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान कम हो रहा है और रात को भी ठंडी हो रही है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। जगदलपुर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
दक्षिण पश्चिम मानसून अब कर्नाटक, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया है कि मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, बीजापुर, निजामाबाद, दुर्ग, डाल्टनगंज, बक्सर और सिद्धार्थनगर है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी मानसून पहुंच जाएगा।