छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा को इस समिति की घोषणा तो हर हालत में जल्द से जल्द कर ही देनी चाहिए....



छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए संभावित नवंबर माह हो सकता है परिणाम दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आ ही जाएंगे...


छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा नेताओं से आपसी चर्चा का भाजपा के प्रदेश प्रभारी भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ संगठन के प्रभारी को...


छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश के लिए संकल्प पत्र की समिति की घोषणा कर ही देनी चाहिए क्योंकि चुनाव के लिए मात्र.5. महीने ही बचे हैं.

इस समिति को आम जनता से उनकी राय लेना जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर और जिले स्तर पर किन-किन विषय को संकल्प पत्र में स्थान दिया जाना चाहिए उसके लिए उनकी राय लेना बुद्धिजीवियों से उनकी राय लेना व्यापारियों से उनकी राय लेना यह सब करने में उन्हें काफी लंबा समय लगेगा इसलिए इस समिति की घोषणा जुलाई के प्रथम सप्ताह तक हो ही जानी चाहिए...


वैसे छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लंबे समय से इंतजार है छत्तीसगढ़ की पावरफुल समिति... कोर समिति... की घोषणा का इंतजार का चर्चा यह है कि इस समिति के लिए आपस में विचार-विमर्श हो चुका है पता नहीं यह सूची किस कारण से रुकी हुई है...?


छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के 90 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को भी बेसब्री से इंतजार है छत्तीसगढ़ चुनाव समिति का इसकी भी घोषणा हो ही जानी चाहिए क्योंकि यह समिति सिर्फ डाकिए के काम करेगी और 90 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में चल रही चर्चा के अनुसार.3...3... नामों की अनुशंसा कर उसे केंद्रीय चुनाव समिति के पास प्रेषित करना है...


हालांकि सूत्र यह बता रहे हैं कि केंद्र सरकार की आई बी की रिपोर्ट केंद्रीय संगठन के द्वारा छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में करवाए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर टिकट का वितरण तय होगा प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति के द्वारा अनुशंसा किए गए नामों में केंद्रीय चुनाव समिति उपरोक्त संस्थाओं की रिपोर्ट के आधार पर नामों में संशोधन भी कर सकती है...


चर्चा तो यह है कि विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन में काफी बड़ा बदलाव होने की संभावना बनी हुई है कई नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाला जा सकता है यह भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है...


केंद्रीय संगठन के पास छत्तीसगढ़ की पहुंच रही रिपोर्ट के अनुसार.2018. के संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में भाजपा संगठन चुनाव नहीं हो रहा था कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता की नाराजगी के कारण यह माना जा रहा है कि 15 साल जो भाजपा की सरकार थी उसकी कार्यप्रणाली के विरोध में आम जनता ने अपना मतदान दिया था...


केंद्रीय संगठन के संज्ञान में यह बात है वह नई दिल्ली स्तर पर इसमें काफी तेजी से मंथन भी कर रही है...


छत्तीसगढ़ भाजपा के 90 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में यह भी चर्चा बना हुआ है कि अभी 1 माह से जितने भी कार्यक्रम चल रहे हैं लगभग यह सभी कार्यक्रम 2024 के लोकसभा चुनाव किसी तैयारी नजर आ रही है...


छत्तीसगढ़ के भाजपा के कार्यकर्ताओं का इंतजार है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जो लोकसभा चुनाव के पहले होंगे उसके बारे में भी संगठन को जोर शोर से मंडल और जिला स्तर पर कार्यप्रणाली पर कार्य करना चाहिए और मंडल और जिले की बैठकों पर विराम लगना चाहिए जनता की भावना के अनुरूप और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप स्थानीय स्तर के मुद्दों को लेकर सड़क पर जनता के लिए संघर्ष करते हुए भी नजर आना चाहिए...? 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image