छत्तीसगढ़ / रायपुर

राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश,देखे


रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान में गिरावट आई है। राज्य में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पर सूरजपुर में रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस पर कबीरधाम में रहा है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जून को प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के रायगढ़ जिले में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, कोरिया, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बालोद, राजनांदगाव और बीजापुर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

27 जून सुबह 8:30 से 28 जून रात 8:30 बजे तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, राजनांदगाव और कबीरधाम जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कांकेर जिले में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image