प्रसव के बाद महिला की मौत,,परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
कांकेर: कांकेर शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है.महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए कांच तोड़ दिए है।
पूरा मामला शहर के एक निजी सिद्धांत अस्पताल का है.यहाँ एमजी वार्ड की एक महिला को प्रसव के लिए मंगलवार शाम 5 बजे भर्ती कराया गया था.परिजनों ने बताया कि महिला को रात में अचानक दर्द उठा.इस दौरान डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं था, परिजनों द्वारा बार बार पूछे जाने पर डॉक्टर रात्रि 3 बजे अस्पताल पहुंचा.रात्रि में ही महिला की नॉर्मल डिलवरी कराई गई.डिलवरी के बाद महिला को 1 बोतल ठंडा पानी पिला दिया गया,जिसके थोड़ी देर बार अचानक महिला की मौत हो गई.मौत बाद परिजनों ने जम कर हंगामा किया.अस्पताल में लगे कांच व फ़िल्टर में तोड़फोड़ की गई,हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ,वही पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला के शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है,परिजन महिला की मौत को अस्पताल की लापरवाही बता रहे है.