छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम पर रोक लगाई, याचिका में उठाए गए ये बिंदु...


बिलासपुर: शिक्षक भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण समाचार है। हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतिम नतीजे पर अंतरिम रोक लगा दी है। सेवा भर्ती नियम 2019 के विपरीत, शिक्षक भर्ती विज्ञापन में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने और विषयवार विज्ञापन जारी न करने के मामले में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है और भर्ती प्रक्रिया को आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।

इस मामले में याचिकाकर्ता वेदप्रकाश और अन्य ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की है, जिसमें बताया गया है कि छ0ग0 शासन द्वारा शिक्षक के टी-संवर्ग के 4659 पद और ई-संवर्ग के 1113 पदों की भर्ती के लिए दिनांक 04.05.2023 को विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें शिक्षक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा, विज्ञापन में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने का प्रावधान भी है।

हालांकि, छग स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक तथा प्रशासनिक) संवर्ग भर्ती नियम 2019 में अतिथि शिक्षकों के लिए कोई ऐसा प्रावधान नहीं है, और उक्त नियम की अनुसूची-2 के कॉलम 33 के अनुसार, शिक्षक पद के लिए विषयवार सीधी भर्ती और पदोन्नति की जानी चाहिए, लेकिन विज्ञापन में इस तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, सभी विषयों के लिए अलग-अलग पदों के जगह केवल एक शिक्षक के लिए पद जारी किया गया है, और किसी भी विषय के वर्गीकरण की जानकारी नहीं होगी। इस प्रकार, पदोन्नति और सेवा भर्ती नियम के विपरीत विज्ञापन जारी किया गया है।

इसके बाद, न्यायमूर्ति पी०पी०साहू के एकलपीठ ने सुनवाई के बाद शासन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है और भर्ती प्रक्रिया को फाइनल करने से पहले रोक लगा दी है। बताया जाता है कि विज्ञापन के तहत परीक्षा 10 जून को संपन्न हुई है, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image