छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 जुलाई से नया रोस्टर लागू होगा, पढ़ें पूरी जानकारी
बिलासपुर: छ.ग. हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर आगामी 3 जुलाई से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। इसके अनुसार चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच, तीन डीबी, और कुल पंद्रह सिंगल बेंचों में सुनवाई होगी। नए रोस्टर में दस सिंगल बेंचों को स्पेशल बेंच के रूप में निर्धारित किया गया है।
प्रथम डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रजनी दुबे के साथ जस्टिस रजनी दुबे जनहित याचिकाओं, रिट अपील (2023 तक), हेबियस कार्पस, और क्रिमिनल अपील (2022 तक) की सुनवाई करेंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल डीबी टैक्स मामले, कमर्शियल मामले, और डीबी के सिविल मामले सुनेंगे, जबकि क्रिमिनल अपील (2020 तक) को सुनवाई किया जाएगा। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल रिट अपील (2022 तक), डीबी के रिट मामले, और डीबी के सभी क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेंगे