छत्तीसगढ़ / रायपुर

कांग्रेस सरकार को अब शराब की अवैध कमाई की लत लग गई- बृजमोहन


अकबर क्या जानें गंगाजल का महत्व- भाजपा

मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी पे सवाल है


रायपुर:
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री मो. अकबर की पत्रवार्ता पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को अब शराब की अवैध कमाई की लत लग गई है। यह सरकार लत-खोर हो गई है। रोज नई-नई बातें करते हैं।कम से कम मो. अकबर जी को तो गंगाजल के बारे में बात नहीं करना चाहिए। नई नई बात करके, नए नए शिगूफे उछाल रहे हैं। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांक कर देखें।जनता अभी तक कवर्धा का दंगा भूले नहीं है और न भूलने वाले हैं। मो.अकबर की भी आने वाले समय में कांग्रेस में वही गति होने वाली है जो टीएस सिंहदेव की हुई है। जो कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के प्रमुख थे और आज मुंह छुपा कर घूम रहे हैं।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रोज नई बयानबाजी, रोज नये बहाने कर कांग्रेस अपना पाप ढँक नहीं सकती। कभी कहते हैं कि बेरोज़गारी भत्ता की बात नहीं की थी, कभी कह रहे हैं शराबबंदी का वादा नहीं किया था। यह सरकार छत्तीसगढ़ियों को क्या समझती है, वही जाने। जबकि ऐसा है नहीं। प्रदेश का बच्चा बच्चा जानता है कि किस तरह इन्होंने गंगाजल हाथ में लेकर सारे वादे किया थे।


अब जब इनकी चलाचली कि बेला है, तब इन्हें नये नये शिगूफे सूझ रहे हैं। गंगाजल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, मो. अकबर को कभी गंगाजल की पवित्रता की समझ नहीं हो सकती। वे कम से कम इस मामले में दखल देकर हमारी भावनाओं को आहत न करें। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image