प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना
रायपुर |
14-Jul-2023
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट और उसके बाद उत्तर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 14 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।