छत्तीसगढ़
नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक कार्य भी आरंभ करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ में सेना में भर्ती होने के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना है। इस आधार पर उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि पूरे प्रदेश में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिल सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियाँ — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रक्षा मंत्रालय जब भी नए नौसैनिक पोतों या जहाजों को लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को प्रोत्साहन देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न के अनुरूप है और इससे छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, मौसम विभाग ने जताई संभावना
रायपुर. विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि जारी है. ऐसे में लोगों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी में भी आज फिर बादल बरस सकते हैं. मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके बाद 9 अक्टूबर को फिर से मिजाज बदलेगा.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दौरे पर रहेंगे राज्यपाल डेका… CM साय आज जाएंगे बालोद… NSUI करेगी गृह मंत्री निवास का घेराव… बस्तर दशहरा लोकोत्सव का आज तीसरा दिन… युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका…
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11.30 बजे बैकुंठपुर जिला कोरिया से विश्राम गृह गौरेला के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 1 बजे विश्राम गृह पहुंचे और दोपहर का भोजन करेंगे. वे 3.25 बजे विश्राम गृह से रवाना होकर 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे. बैठक के बाद राज्यपाल डेका सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
बस्तर दशहरा का आज होगा समापन, आईईडी लगाने वाले तीन नक्सली गिरफ्तार, पार्षद की दबंगई पर भड़के निगम कर्मचारी, बाढ़ के डेढ़ माह बाद भी टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं…
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का समापन मंगलवार को मावली माता की डोली और दंतेश्वरी माई की छत्र की विदाई के साथ होगा. इससे पहले मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाएगा, जिसमें राजपरिवार के कमलचंद्र भंजदेव भी शामिल होंगे.
राजधानी में 28-30 नवंबर को अभा डीजीपी-आईजी सम्मेलन, पीएम मोदी होंगे शामिल
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन 28-30 नवंबर के बीच होगा. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण व साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस सम्मलेन का शुभारंभ करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन सत्र में शामिल होने की संभावना है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल, युवा कवि सम्मेलन में CM साय करेंगे शिरकत, महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी, एग्री स्टेक पोर्टल बंद, लाखों किसान पंजीयन से वंचित : कांग्रेस, पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आज से…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. वे सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. जगदलपुर पहुंचकर वे बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे और मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद मंचीय कार्यक्रम से बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे. इस दौरान अमित शाह बस्तर को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को दोहराएंगे.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल, महतारी वंदन की 20वीं किस्त करेंगे जारी
रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज वे बस्तर दशहरा मेले में शामिल होंगे. वहीं प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे.
मांई दंतेश्वरी मंदिर की अद्भुत विरासत, नक्सल संगठन में दरारें गहरी, फूल रथ की आखिरी परिक्रमा पूरी, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 5 आईईडी, इंद्रावती नदी पर बैराज निर्माण की योजना अटकी…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा का प्रसिद्ध मांई दंतेश्वरी मंदिर सागौन के 24 स्तंभों पर टिका हुआ है, जिन पर ओडिशा के कलाकारों की बेमिसाल नक्काशी देखने को मिलती है। मंदिर में दंतेश्वरी माता की मूर्ति के साथ संगमरमर से बनी सिंहवाहिनी और लकड़ी से निर्मित भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित है।
अगले 4 दिन तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
रायपुर. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है.
साय कैबिनेट की बैठक आज, राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सीएम करेंगे बैठक, स्टेट बार काउंसिल के लिए आज मतदान, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन…
: साय कैबिनेट की बैठक आज, राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सीएम करेंगे बैठक, स्टेट बार काउंसिल के लिए आज मतदान, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बैठक की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभावित है. बैठक आज दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में होगी.
सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक कल, PCC चीफ बैज की आज होगी प्रेसवार्ता, गोदावरी प्लांट पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, आज से 2 अक्टूबर तक ध्यान-योग शिविर…
रायपुर पश्चिम विधानसभा को आज मिलेगी 96 करोड़ की सौगात, चार बड़ी विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज एक साथ चार बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. क्षेत्र के लिए यह दिन विकास की दृष्टि से बेहद अहम होने जा रहा है. इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 96 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इन सभी कार्यों भूमिपूजन का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रदेश और लोकार्पण के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे.
मुख्यमंत्री साय आज मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, जीएसटी पर भाजपा का सम्मेलन, ग्लोबल एचआरडी नेटवर्क का एचआर मीट आज…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक, 1 बजे मुख्यमंत्री निवास से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:30 बजे मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. डीडीयू से बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. 3:30 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में जीएसटी 2.0 रिफॉर्म कार्यकम में शामिल होंगे.
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले जमकर हो रही बरसात, कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है. बस्तर संभाग और उससे जिले प्रभावित होंगे. इन इलाकों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है.
प्रदेश की खराब सड़कों को लेकर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- जल्द होने चाहिए सुधार
बिलासपुर। प्रदेश भर की खस्ताहाल सड़कों के मामले में नाराज हाईकोर्ट ने शासन के अधिकारियों से कहा है कि इसमें सुधार जल्द होने चाहिए। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि सड़क बनाने से टैक्निकल जांच, टेंडर और वर्क आर्डर में काफी समय बरबाद किया जाता है। यह सही नहीं है। ध्यान रहे कि प्रदेश की खराब सड़कों के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बैंच में चल रही है। शासन ने कोर्ट में अपना जवाब पेश किया। इसमें कहा गया कि रतनपुर-सेंदरी रोड का काम लगभग पूरा हो गया है तो रायपुर रोड की सड़क 70 प्रतिशत बना ली गई है। इसे अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई की तरफ से भी सड़कों के जल्द पूरे होने की बात कही गई।
CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, प्रदेश के कई स्थानों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर. प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अनेकों स्थानों पर आज बारिश की संभावना है. राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं. साथ ही कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना जताई है.