छत्तीसगढ़ /

गोदग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों की समीक्षा, राज्यपाल सचिव ने ली बैठक

छत्तीसगढ़ संवाददाता खैरागढ़, 16 जनवरी। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने गोदग्राम सोनपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणकी राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद तथा अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. प्रसन्ना ने गोदग्राम में किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम में संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

Leave Your Comment

Click to reload image