छत्तीसगढ़ /

कस्टम मिलिंग में अनियमिता, राइस मिल सील

बलौदाबाजार, 17 जनवरी। कस्टम मिलिंग में अनियमितता पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हथबंद स्थित मैसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज को तहसीलदार सिमगा एवं सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा विधिवत सील किया गया। कुछ दिन पूर्व ही उक्त राइस मिल संचालक पर इसी मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता राइस इंडस्ट्रीज हथबंद का भौतिक सत्यापन के दौरान 2372.64 क्विंटल धान कम पाए जाने पर कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत 5403.6 क्विंटल धान व 3362.5 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। आज प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए राइस मिल को सीलबंद भी किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में धान खरीदी कार्य पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित हो एवं अवैध धान समिति पर न खपा पाए इसको दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी राइस मिलो का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पर सबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image