छत्तीसगढ़ /

ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी विधायक ने की पीडि़त दुकानदार से मुलाकात

छत्तीसगढ़ संवाददाता नवापारा राजिम, 17 जनवरी। नवापारा शहर में पिछले दिनों शहर के कमलेश ज्वेलर्स एवं उत्तम चंद संतोष कुमार वस्त्रालय में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पूरे नगर के व्यापारियों और नागरिकों में भय व आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने पीडि़त दुकानदार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करेगी। उन्होंने रायपुर क्राइम ब्रांच,एसपी, एएसपी से घटना के संबंध में गहन जांच पड़ताल कर चोरों को जल्द पकडऩे के लिए कहा गया। विधायक श्री साहू के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,सभापति गण सहदेव कंसारी,निर्मला धीरज साहू,जीना निषाद,पूजा कंसारी, नम्मुनरायण ठाकुर,फेकनू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण शामिल थे।

Leave Your Comment

Click to reload image