छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन क साथ एक-दो स्थानों में अति हल्की वर्षा हुई. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की दिशा में है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा. लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर बने रहने की संभावना जताई गई है. वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं, एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली है.
सीएम साय गृह विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक, भाजपा की मैराथन बैठक आज, राज्यपाल होंगे बिलासपुर दौरे पर…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक हलचल और गतिविधियां तेज हैं। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में कई महत्वपूर्ण सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में पूरे दिन भर मैराथन बैठकें चलेंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा कर एक रचनात्मक पहल की है, जिसमें यात्रियों को उनकी कहानियों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। आइए डालते हैं नज़र आज की प्रमुख खबरों पर।
नवा रायपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी
नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।
मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 90 वर्षों की लीज पर भूमि प्रदान की जाएगी। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
अकादमी के बनने से नवा रायपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
सुशासन तिहार: दिव्यांगों की मदद के लिए सुशासन संगवारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में आज से सुशासन तिहार प्रारम्भ किया गया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत सुकमा जिला प्रशासन द्वारा आम जनता में जन जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने अभिवन पहल करते हुए विशेष रूप से दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आवेदन भरने में मदद करने के लिए सुशासन संगवारी भी नियुक्त किए हैं। शासन की यह सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति सुशासन तिहार से वंचित न रहे।
सुशासन तिहार के प्रथम दिवस में सुकमा जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में लोगों ने अपने आवेदन दिए। जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग सुशासन तिहार के बारे में जानकारी लेने लगे और अपनी समस्या और मांग से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में जमा किए।
जनमानस की समस्याओं के निराकरण हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध है समाधान पेटी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 का जिले के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शासकीय कार्याे में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने राज्य में आज 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का शुभारंभ हो गया है। बीजापुर जिले में पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों, तहसील, जनपद, नगर पंचायत, एसडीएम कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत सहित नगरपालिका नगर पंचायतोें मे भी समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे है।
8 अप्रैल से होगा प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार 2025 का आगाज़: ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन, एक माह के भीतर किया जाएगा समस्या का निराकरण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 8 अप्रैल से होने जा रहा है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जाएंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
रायपुर. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से उत्तर तेलंगाना तकएक द्रोणिका मौजूद है. इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई में व्यापक द्रोणिका है. इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का मुआवजा घोटाला: EOW ने की जांच शुरू, जल्द होगी FIR दर्ज…
रायपुर. EOW ने भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला मामले की जांच शुरू कर दी है. EOW ने प्रशासन से लगभग 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट मांगी है. अब जल्द ही मामले में दोषियों पर FIR हो सकती है. यह पहली बार है जब राज्य में किसी भूमि मुआवजा विवाद की जांच EOW कर रही है. विभाग ने इस घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज पहले ही जुटा लिए हैं और कई बिंदुओं पर गोपनीय जांच भी पूरी हो चुकी है. घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी जोरों पर है और जल्द ही गिरफ्तारियां भी संभव हैं.
सीएम साय का आज जशपुर-कांकेर दौरा, भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जशपुर में आयोजित “एक सप्ताह, देश के नाम” कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी. साथ ही वे जयस्तंभ चौक के उन्नयन कार्य का लोकार्पण भी करेंगे और नि:शुल्क सिकल सेल व थैलीसीमिया परामर्श जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री का रायपुर आगमन दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर होगा, जिसके बाद वे कांकेर के लिए रवाना होंगे. कांकेर में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर ‘मरका पडुम’ समापन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता रहेगी. मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे के आसपास अपने निवास पर लौट आएंगे.
डोंगरगढ़ में नवरात्रि का हुआ भव्य समापन: 8500 से अधिक ज्योति कलश हुए विसर्जित, उमड़ा आस्था का सैलाब…
डोंगरगढ़. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में रविवार देर रात (नवमीं) 8500 से अधिक ज्योति कलश महावीर तालाब में विसर्जित किए गए. चैत्र नवरात्रि के समापन पर भारी संख्या में श्रद्धालु मां बमलेश्वरी के दरबार पहुंचे थे. इस बार भी देश के अलावा विदेशों से भी भक्तों ने माता के नाम पर ज्योत जलवाई थी. ज्योत कलशों में से 7455 ऊपर मंदिर, 905 नीचे मंदिर, और 69 शीतला माता मंदिर में प्रज्वलित हुए थे. खास बात यह रही कि अमेरिका, दुबई, कनाडा, न्यू जर्सी, कतर जैसे देशों से भी भक्तों ने मां बमलेश्वरी मंदिर में ज्योत जलवाई थी. सभी ज्योत को महावीर तालाब में विसर्जित किया गया.
छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायपुर का तापमान 40 डिग्री के पार, बिलासपुर ने तोड़ा रिकॉर्ड
रायपुर. मौसम साफ होते ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है. राजधानी रायपुर (Raipur) का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जबकि बिलासपुर (Bilaspur) ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही 41 डिग्री का रिकॉर्ड बना डाला. इसके विपरीत, अंबिकापुर (Ambikapur) 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा.
बीजेपी स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमाम कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है.
मां सिद्धीदात्री के साथ प्रभु श्रीराम की आज होगी पूजा, भाजपा स्थापना दिवस पर आज से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला…
रायपुर। नवरात्रि का आज नवाँ दिन है. आज माँ सिद्धिदात्री की पूजा होगी. इसके अलावा आज रामनवमीं पर राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सुदूर क्षेत्र तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इसके साथ ही आज से भाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो रहा है.
छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा सुशासन तिहार : सीएम साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश, लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
रायपुर. छत्तीसगढ़ में साय सरकार सुशासन तिहार मनाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। इस तिहार में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच जाकर योजनाओं की फीडबैक लेंगे।
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री : अमित शाह बस्तर पंडुम में होंगे शामिल
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया. केंद्रीय गृहमंत्री होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे. 5 अप्रैल को बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होंगे. यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन भी करेंगे. इसके अलावा एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद करेंगे. वहीं शाम को होटल मेफेयर रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक भी लेंगे.
CG Weather: Sunday तक मौसम रहेगा ठंडा-ठंडा
CG Weather: राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और कहीं-कहीं हो रही बारिश का असर अब रायपुर में भी साफ नजर आने लगा है. बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा.
छत्तीसगढ़ में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, यहां लगी मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है, इस दस्तक के बाद कलेक्टर ने मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी है और इसके रोकथाम के लिए पूरा प्रशासन एक्टिव मोड़ में आ गया है.