मौसम का बदला मिजाज, रायपुर में आज बादल गरजने और बारिश की संभावना
रायपुर |
02-May-2025
रायपुर. राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बीते 24 घंटों में जबरदस्त अंधड़ चली और बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज यानी शुक्रवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलवृष्टि हो सकती है। अगले तीन दिनों तक यह ओलावृष्टि और बारिश जारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
रायपुर शहर में आज आकाश जांशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने की संभावना है। अधिकतम 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।