"CGPSC परिणाम: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, 625 अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू, जानें रिजल्ट कैसे देखें"
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं. 2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी किए गए हैं.
राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 में चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि एवं विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी. उल्लेखनीय है कि राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु कुल-210 पद विज्ञापित किए गए थे.
बता दें कि 210 पद के लिए परीक्षा ली गई थी. मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया है. दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा.
इस वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.