छत्तीसगढ़ / बीजापुर

"छत्तीसगढ़: महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर, बीजापुर के महिला समूह का बेकरी उद्योग से सफल कदम"


छत्तीसगढ़ में महिलाएं अब केवल चार दिवारी तक नहीं सिमटी हैं. प्रदेश की महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने पैरो पर खड़ी होकर स्वावलंबी होने की कहानी लिख रही हैं. इसके साथ ही वे आत्मनिर्भर भी हो रही हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू किये गए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जुड़कर महिलाए आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही हैं.

इसी कड़ी में बीजापुर जिले के रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाओं द्वारा मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं. बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं पिछले दो महीने में ही 20 हजार रुपये से भी ज्यादा की आय प्राप्त की है. महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ईटपाल में समूह की महिलाओं को जून महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था.

महिलाओं को मिला रोजगार

रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह से जुड़ी रीना लिंगम, अनिता लिंगम, जयश्री लिंगम, सुशीला कडियल, रजनी पुल्ला और अनिता ने मुक्त कंठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा ईटपाल ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है. जिससे महिलाओं को गांव घर में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है और यहां काम करने में अच्छा लग रहा है.

उत्पादों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

जिला प्रशासन द्वारा बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता और स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों के विक्रय और प्रचार-प्रसार के लिए हर मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया जा रहा है. जिससे जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों की खरीदी की जा रही है और रीपा में बन रहे उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है.

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image