छत्तीसगढ़ / रायपुर

"जल जीवन का महत्व: विद्यार्थियों ने हिंदी पखवाड़ा में लिखी कविताएं"


रायपुर:
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन आज यहां कृषि महाविद्यालय, रायपुर के परीक्षा कक्ष में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता लेखन प्रतियोगिता में जल जीवन का आधार विषय पर जल के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों ने कविताएं लिखी। कविता लेखन प्रतियोगिता में कुल 41 विद्यार्थी शामिल हुए।

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 21 सितंबर को निबंध लेखन तथा 22 सितंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत 14 सितंबर को नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ हुई। हिंदी पखवाड़ा का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय तथा राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निर्णायक डॉ. राकेश बनवासी, डॉ. शुभा बैनर्जी तथा राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ प्रभारी श्री संजय नैय्यर उपस्थित थे। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image