छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास"


छत्तीसगढ़ सरकार गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है. यहां काम कर करने वाले स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है. गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल, पोल निर्माण, सरसो तेल, हेचरी पालन, सेनेटरी पैड निर्माण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.



जिला पंचायत के एनआर.एल.एम. बिहान द्वारा भी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बानने के उद्देश्य से आर्थिक गतिविधियों में जोड़ने का कार्य जारी है. जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें. जिले के विभिन्न विभागों द्वारा भी रीपा के तहत परिवारों और समूह की महिलाओं को विभाग की योजना से लाभान्वित कर अतिरिक्त आदमनी अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुमेकेला में मां दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा प्रशिक्षण ले करके सेनेटरी पेड निर्माण किया जा रहा है. विकासखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी में ग्राम कुमेकेला स्थित है. बिहान योजना के अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में कुल 26 समूह गठित किए जा चुके हैं जिसमें 2 ग्राम संगठन का निर्माण किया गया है. गांव मां दुर्गा स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं सप्ताहिक बैठक कर बचत जमा करते हैं और बिहान योजना के तहत 15000 रुपए चक्रीय निधि की राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं और बैंक लोन लेकर सेनेटरी पैड वितरण करने का काम करती हैं. जिसमें कि गांव की महिलाओं को शिक्षित कर कपड़ा के स्थान पर सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं.



लोन राशि से अपनी आजीविका के लिए सेनेटरी पेड सबंधी कार्य शुरु किया और समूह की कुल आय 20000 रुपये हो गई है. विकासखंड मुख्यालय में जितने भी आसपास गांव हैं वहां जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड उपयोग कर सुरक्षित रहने का सलाह देते हैं. आज की महिलाओं में कई प्रकार की बीमारी होती है. इस तरह महिलाओं के प्रति जागरूकता का काम करते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं.

 



#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image