छत्तीसगढ़ / रायपुर

"अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों के मुद्दे पर चर्चा"


रायपुर: कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। चुनावी तैयारी के मद्देनजर गृहमंत्री शाह का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले दिनों उन्हें परिवर्तन यात्रा में दंतेवाड़ा आना था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम टल गया। वो परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी नहीं दिखा पाये थे। अब वो चुनावी तैयारी का जायजा लेने के लिए एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

माना जा रहा है कि उम्मीदवारकी दूसरी लिस्ट जारी होने से पहले उनका ये दौरा हो रहाहै, लिहाजा घोषणा पत्र और उम्मीदवार दोनों के मुद्दे पर चर्चा होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक 22 सितंबर को अमित शाह दोपहर 1:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 1:15 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक वो भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहेंगे।

इस दौरान अमित शाह बीजेपी के कोर मेंबर्स की बैठक लेंगे। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट पर इस दौरान बातचीत होगी। शाम 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए वो रवाना होंगे।

 



#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image