"श्री गणेश मंदिर में श्री ललिता सहश्र नाम पाठ का आयोजन, महिला श्रद्धालुओं ने किताबों के बिना पूरे सहश्र नाम पढ़े"
रायपुर:शिवानंद नगर स्थित श्री गणेश मंदिर में भक्तों के कल्याणार्थ गणेश चतुर्थी के दिन से कई आयोजन अनवरत किया जा रहा है । इसी संदर्भ में 22 सितंबर के शाम " श्री ललिता सहश्र नाम" पाठ का आयोजन किया गया, जिसमे बडी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिन्होंने किताबों को देखे बिना पूरे सहश्र नाम पढ़ रहे थे । मंदिर कमेटी ने गीता प्रेस के मुद्रित श्री ललिता सहश्र नाम के किताबे जिनको कंठस्थ नही है उन के लिए उपलब्ध कराए।
पुराणों में उल्लेखित वाक्यों के अनुसार माता ललिता भगवान शिव की पूर्ण समर्पित पत्नी है, जो शुद्ध चेतना है। सनातनी धार्मिक ग्रंथों में यह भी उल्लेख है कि माता सती की उंगली कट कर जहां गिरी थी, वह स्थान पर माता ललिता प्रकट हुई और वह स्थान 51 शक्ति पीठों में से एक है।
ज्ञात रहे, श्री श्री श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में कई वर्षों से 21 दिनों का गणेशोत्सव मनाया जाता है और इन 21 दिनों में गणपति बप्पा को प्रतिदिन अलग अलग रूप से श्रृंगार किया जाता है और कई अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जी.स्वामी ने बताया कि इस माह के 27 को 6.30 बजे 56 भोग का आयोजन किया गया है।