"छात्रावास में आयोजित गणेशोत्सव के दौरान छात्राओं ने जीती विविध प्रतियोगिताएँ और किया तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन"
शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय छात्रावास रायपुर में गणेशोत्सव पर एक एक सप्ताह तक चलने वाले विविध कार्यक्रमो में आज छठवें दिन वाद विवाद एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. किरण गजपाल ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । आज की प्रतियोगिता में, डॉ.सविता मिश्रा विभागाध्यक्ष हिंदी ,डॉ. शीला श्रीधर विभागाध्यक्ष भूगोल , डॉ. कल्पना मिश्रा, एवं श्रीमती मंजू देवी कोचे निर्णायक रहे , ,हाॅस्टल वार्डन डॉ. प्रीति शर्मा, सह वार्डन डॉ. सरिता दुबे, डॉ अरुणा श्रीवास्तव, डॉ अलका तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।