छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

"प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर के कार्यक्रम के दौरान बंद होंगी कई चीजें, प्रशासन ने जारी की सामिग्री की लिस्ट"

 


बिलासपुर: प्रधानमंत्री मोदी कल बिलासपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की वजह से कई चीजों को सभास्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने इसे लेकर प्रतिबंधित सामिग्री की लिस्ट जारी की है। साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने ऐहितियाती कदम उठाया है। रधानमंत्री की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था’ बनाई है।

प्रधानमंत्री जी की सभा में कई वस्तुएं नहीं लाने की अनुमति होगी जैसे

कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, जैसे – सिक्के, पत्थर, पेन आदि।

कोई भी धारदार वस्तु, जैसे – चाकू, छुरी, ब्लेड आदि।

पानी की बोतलें या पाऊच।

किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, जैसे – लाईटर, माचिस, पटाखे आदि।

लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार।

बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ।

मोबाईल फोन को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

कार्यक्रम स्थल पर 9.30 बजे से चेकिंग के बाद एंट्री शुरू कर दी जाएंगी। कार्यक्रम स्थल के पास वाहनों से लोगों को उतारने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि पार्किंग से लोगों को उतर कर पैदल कार्यक्रम स्थल आना होगा।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image