छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया"

 

रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब और तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रशिक्षण दिया. छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं स्टेट लेवल फोर्स को-ऑर्डिनेटर विवेकानन्द सिन्हा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले तथा स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर ओ.पी. पाल भी इस दौरान उपस्थित थे.

Leave Your Comment

Click to reload image