छत्तीसगढ़ /

नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवान हुए बीमार, एक महिला जवान गिरी पत्थर पर

चॉपर से लाया मेकाज, भर्ती छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 29 जनवरी। दंतेवाड़ा जिले से एरिया डोमिनेशन पर निकली टीम के 4 जवान बीमार हो गए, वहीं एक महिला जवान चलने के दौरान पत्थर पर गिरी, जिससे सिर में चोट आई है। इसकी जानकारी लगने के बाद जवानों को चॉपर की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ सभी को भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को डीआरजी जवानों की टीम संयुक्त टीम के साथ एरिया डोमिनेशन के लिए महाराष्ट्र बॉर्डर के लिए निकली हुई थी। इस दौरान दंतेवाड़ा डीआरजी टीम की महिला जवान सुनीता कोर्राम का पैर फिसलने की वजह से पत्थर पर जा गिरी, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद भी महिला जवान ने अपना इरादा नहीं छोड़ा और अन्य साथी जवानों के साथ कदम बढ़ाते हुए आगे निकल गई। उसी ग्रुप के कुछ अन्य जवानों को पेट दर्द से लेकर अन्य तकलीफ बढ़ गई, जिसके बाद अन्य जवानों के बढ़ती तकलीफ को देखते हुए आला अधिकारियों को सूचना दी गई। बुधवार को घायल महिला जवान सुनीता कोर्राम के अलावा मैना कुंजाम, नवल, छोटू मंडावी को लेने के लिए चॉपर भेजा गया, जहाँ इन सभी जवानों को अंदुरुनी इलाकों से लेकर चॉपर बुधवार की दोपहर को जगदलपुर के एयरपोर्ट लाया गया। यहाँ से सभी बीमार जवानों को मेकाज लाया गया। सभी जवानों को बेहतर उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image