छत्तीसगढ़ /

संजय सिंह के प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बनने पर एमएमडब्ल्यू किंरदुल में हर्ष

राजधानी में हुए त्रैवार्षिक अधिवेशन में इंटक किंरदुल के पदाधिकारी भी हुए शामिल छत्तीसगढ़ संवाददाता बचेली/किरंदुल,23 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के त्रैवार्षिक अधिवेशन में इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री एवं ऑलइडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री डॉ. संजय कुमार प्रदेश इंटक के छठवीं बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बने। इस पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन एमएमडब्ल्यू इंटक शाखा किरंदुल ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई। किंरदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव एके सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों द्वारा उनके वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति व प्रगति तथा आजीवन जीवन पथ पर गतिमान रखने की कामना की। गौरतलब है कि गत दिनों राजधानी रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में प्रदेश इंटक का छठवां त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद व राष्ट्रीय कंाग्रेस नेता तारीक अनवर समेत इंटक के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व राज्य में कार्यरत इंटक से संबंधित श्रम संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश इंटक के सेके्रटरी जनरल आशीष यादव ने किया। इस कार्यक्रम में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन किंरदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव एके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सोनी, कार्यालय सचिव रविश तिवारी, सौरभ पात्रे, पुष्पलता, ठेका श्रमिक प्रतिनिधि सकुन ठाकुर, सुभद्रा पटेल, रूमीका बाई, लोकेश्वरी ठाकुर, बिलासनी सोनानी व अन्य शामिल हुए। इस त्रैवार्षिक सम्मेलन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी ने कहा कि बदली हुई परिस्थिति में श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए यूनियन नेताओं को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा। आज का मजदूर पढ़ा लिखा है, वह तार्किक आधार पर चलता है। हमें मजदूरों में विश्वास पैदा कर उनके अधिकारों के लिए लडऩा है। हमें ध्यान रखना है कि उनकी जॉब सिक्योरिटी भी रहे एवं उनके अधिकारों को भी दिलाया जा सके। इसके साथ ही संजीव रेड्डी ने अपना जन्मदिन भी इस सम्मेलन के दौरान मनाया। राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने अपने उद्बोधन में रेड्डी को जन्मदिन की बधाई देते हुए संजय कुमार सिंह का धन्यवाद किया। कहा कि इंटक मजबूत संस्था है एवं मजदूर हितों में हमेशा कार्य करता रहा है। कंाग्रेस के साथ इंटक के रिश्ते मजबूत हो इस दिशा में मैं आईसीसी के बैठक में जरूर बता रखूंगा। अंत में केक काटकर संजीवा रेड्डी के जन्मदिन को मनाया एवं उपस्थित सभी ने उनके दीघार्यु होने की कामना की। वैदिक मंत्रों से जन्मदिन भव्य रूप से मनाया।

Leave Your Comment

Click to reload image